![]()
सागर की वर्धमान कॉलोनी में सूने मकान में चोरों ने सेंध लगाई। चोर घर में रखे सोने-चांदी के गहने और नकद रुपए लेकर भागे है। वारदात के दौरान परिवार दिल्ली नोएड़ा गया हुआ था। वारदात सामने आते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मामले में वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, फरियादी आदेश कुमार जैन उम्र 36 साल निवासी वर्धमान कालोनी जैन मंदिर के पास ने थाने में शिकायत की। शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर पर ताला लगाकर 13 मई को मां से मिलने नोएड़ा गया था। दिल्ली नोएड़ा से 18 मई को वापस सागर लौटा। कमरे का सामान बिखरा पड़ा था घर आने पर देखा कि दरवाजे का ताला टूटा है। घर के अंदर जाकर देखा तो मकान के ऊपर के कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का लाकर टूटा दिखा। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। मामले की सूचना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। फरियादी आदेश के अनुसार, वारदात के दौरान चोर अलमारी में रखी सोने की अगूठी 5, सोने की चेन, दो पेंडिल, एक मंगलसूत्र, एक हार सोने का, बाला बेदी सोने की, चांदी की पायल, बिछिया, अगूंठी आदि सामान लेकर भागे है। नकद करीब 95 बजार रुपए भी ले गए है। शिकायत पर पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर मामले की जांच कराई है। आरोपियों से जुड़े साक्ष्य मौके से जुटाए गए हैं। मोतीनगर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Source link
सागर में सूने मकान से गहने और नकद चोरी:मां से मिलने के लिए नोएड़ा गया था परिवार, वापस लौटा तो ताले टूटे मिले















Leave a Reply