सारनाथ फ्लाईओवर पर चलती कार बनी आग का गोला:तेज धमाके से लगी आग फिर उतरकर भागे कार सवार, दमकल ने पाया काबू




वाराणसी में रविवार की रात सारनाथ फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार कार में धमाके के साथ आग लग गई। पहाड़िया से सारनाथ की ओर दौड़ती कार आग का गोला बन गई। जब तक कार को रोका गया, आग ने पूरी तरह से कार को चपेट में ले लिया। कार धूं-धूंकर जलने लगी और कार सवार कार छोड़कर भागने लगे। कार में चौबेपुर बराई निवासी अभिलाष सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह अपने एक दोस्त के साथ सवार थे। वे वाराणसी के सारनाथ से बराई जा रहे थे। इसी दौरान फ्लाईओवर पर कार की स्पीड बढ़ाते ही अचानक उसमें आग लग गई। पहले तस्वीरों में देखे कार में आग के बाद माहौल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *