सिंगरौली एयरपोर्ट को सांसद ने बताया 'शानदार':कांग्रेसी बोले- अभी तक एक व्यवस्थित हवाई पट्टी तैयार नहीं हुई, बुनियादी सुविधाएं भी नहीं




सिंगरौली महोत्सव के दौरान सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने जिले में ‘शानदार एयरपोर्ट’ निर्माण को लेकर दिए गए बयान दिया था। सांसद के दावों के बाद कांग्रेस ने जमीनी हकीकत का हवाला देते हुए पलटवार किया है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब 23 मई की रात आयोजित कार्यक्रम के मंच से सांसद ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री का आभार जताते हुए सिंगरौली में एयरपोर्ट बनने की बात कही। सांसद ने केंद्रीय मंत्री का जताया आभार सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा है, जिसमें केंद्रीय मंत्री सिंगरौली में अत्याधुनिक एयरपोर्ट बनाने की बात कह रहे हैं। इस जानकारी के आधार पर सांसद ने केंद्रीय मंत्री को बधाई दी और जिले के लिए इसे बड़ी उपलब्धि बताया। उनके इस बयान के बाद से ही जिले में विकास कार्यों को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेसी बोले- अभी तक व्यवस्थित हवाई पट्टी तैयार नहीं हुई सांसद के दावे पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने कड़ी आपत्ति जताई है। चौहान ने कहा कि जिले में अभी तक एक व्यवस्थित हवाई पट्टी तक तैयार नहीं हो सकी है, ऐसे में ‘शानदार एयरपोर्ट’ की बात करना हास्यास्पद है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों से सीधी-सिंगरौली नेशनल हाईवे का काम भी अधूरा पड़ा है, जो भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाता है। बुनियादी सुविधाओं को लेकर घेरा शहर अध्यक्ष ने पूछा कि सांसद किस आधार पर एयरपोर्ट का दावा कर रहे हैं, जबकि मौजूदा हवाई पट्टी के मूलभूत कार्य भी लंबित हैं। चौहान ने कहा कि जनता आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है और ऐसे हवाई दावे हकीकत से कोसों दूर हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *