![]()
सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के बाघाडीह गांव में रविवार देर रात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल पांडेय की प्रतिमा खंडित कर दी गई। असामाजिक तत्वों द्वारा की गई इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीण आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग और अपने खर्च पर यह प्रतिमा स्थापित की थी। इसका अनावरण 26 मई को होना था। अनावरण से ठीक पहले रविवार रात अज्ञात लोगों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार सुबह जब ग्रामीणों ने प्रतिमा की यह हालत देखी, तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और तत्काल बरगवां पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल एक प्रतिमा का नहीं, बल्कि देश के शहीद और स्वतंत्रता संग्राम के प्रतीक का अपमान है। उन्होंने जिला प्रशासन से आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस बरगवां थाना प्रभारी मोहम्मद समीर ने बताया कि रविवार रात प्रतिमा खंडित होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
Source link
सिंगरौली के बाघाडीह में मंगल पांडेय प्रतिमा खंडित:अनावरण से पहले तोड़फोड़, ग्रामीण हुए आक्रोशित















Leave a Reply