सिंगरौली में कांग्रेस की मशाल रैली:बैढ़न नीट पेपर लीक के विरोध में छात्रों के भविष्य पर उठाए सवाल




सिंगरौली जिले के बैढ़न में शनिवार देर शाम जिला कांग्रेस कमेटी ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर मशाल रैली निकाली। यह प्रदर्शन देशभर में छात्रों और अभिभावकों के बढ़ते आक्रोश के बीच आयोजित किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र और अभिभावक शामिल हुए। रैली का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान और ग्रामीण अध्यक्ष सरस्वती सिंह ने किया। मशाल रैली अंबेडकर चौक बैढ़न से शुरू होकर मुख्य बाजार मार्ग से होते हुए जय स्तंभ चौक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “पेपर लीक बंद करो”, “छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो”, “दोषियों को कठोर सजा दो” और “शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों से देश की शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक के कारण लाखों छात्रों का भविष्य संकट में है। शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य की सुरक्षा करने में विफल रही है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भविष्य की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे ग्रामीण अध्यक्ष सरस्वती सिंह ने कहा कि कांग्रेस छात्रों के अधिकारों और उनके भविष्य की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सैकड़ों समर्थक उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *