सिंधी काउंसिल ने 200 मेधावी बच्चों का किया सम्मान:सांसद ने बढ़ाया हौसला, दी शुभकामनाएं; ललित जैसिंघ बोले- बच्चों को सम्मानित करना गर्व की बात




सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया ने छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं कक्षा में 85% से ज्यादा अंक लाने वाले 200 मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम मैग्नेटो मॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बच्चों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ये बच्चे आगे चलकर डॉक्टर, इंजीनियर, कलेक्टर और साइंटिस्ट बनकर देश का नाम रोशन करेंगे। देखिए तस्वीरें बच्चों को सम्मान देकर खुश हुए ललित जैसिंघ सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि उन्हें बच्चों को सम्मानित करने का मौका मिला। कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके माता-पिता भी मौजूद थे और सभी के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। इस मौके पर मोटिवेशनल स्पीकर अलक्षेन्द्र मोगरे और शिक्षाविद डॉ. जवाहर सूर्यशेटी, डॉ. आर. श्रीधर और डॉ. श्रीपाली जैन ने बच्चों को करियर और पढ़ाई से जुड़ी जरूरी सलाह दी। साथ ही उन्होंने बच्चों की काउंसलिंग भी की और उन्हें आगे बढ़ने के टिप्स दिए। इस अवसर पर सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, महामंत्री सुनील कुकरेजा, युवा विंग अध्यक्ष जीतू लोहाना, महिला विंग अध्यक्ष काजल सचदेव, महामंत्री महक होतवानी, चेयरमैन नीता कुकरेजा, रितेश वाधवा और धनेश मटलानी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल ज्योतसिंघानी ने किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *