सिद्धार्थनगर में स्कूल की जमीन पर कब्जे का प्रयास:प्रधानाध्यापिका की शिकायत पर पुलिस ने रुकवाया बोरिंग का काम




सिद्धार्थनगर जिले के उसका बाजार क्षेत्र में स्थित प्राथमिक विद्यालय रेहरा बाजार की भूमि पर कब्जे का प्रयास किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापिका शिखा पाण्डेय की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरिंग का काम रुकवा दिया। प्रधानाध्यापिका शिखा पाण्डेय ने बताया कि सोमवार, 18 मई को जब वह विद्यालय पहुंचीं, तो परिसर के बाहर खाली पड़ी जमीन पर गड्ढा खोदकर बोरिंग की जा रही थी। उन्होंने काम रोकने को कहा, लेकिन लोगों ने अनसुना कर दिया। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बोरिंग का काम रुकवाया। हालांकि, जिस स्थान पर गड्ढा खोदा गया था, उसे अभी तक भरा नहीं गया है। प्रधानाध्यापिका ने आशंका व्यक्त की है कि 20 मई से शुरू हो रही गर्मी की छुट्टियों के दौरान दोबारा कब्जे का प्रयास किया जा सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि विद्यालय की भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को रोका जाए और खोदे गए गड्ढे को तत्काल मिट्टी से भरवाया जाए। इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने भी विद्यालय की भूमि को सुरक्षित रखने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी विद्यालयों की जमीन बच्चों की शिक्षा और भविष्य से जुड़ी होती है, इसलिए उस पर किसी भी प्रकार का कब्जा स्वीकार्य नहीं है। सभी की निगाहें अब प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *