![]()
छतरपुर: छतरपुर जिले के नौगांव स्थित गवर्नमेंट बापू डिग्री कॉलेज में शनिवार को M.Sc. द्वितीय सेमेस्टर वनस्पति विज्ञान की परीक्षा के बाद छात्रों ने जमकर नाराजगी जताई। विद्यार्थियों का आरोप है कि प्रश्नपत्र यूनिवर्सिटी के निर्धारित सिलेबस से बाहर आया, जिससे परीक्षा में उनका प्रदर्शन प्रभावित हुआ है। महाराजा छत्रसाल यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेज में “Morphology, Anatomy and Embryology of Angiosperm” विषय की परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद छात्र सीधे प्राचार्य और परीक्षा विभाग पहुंचे और पेपर को आउट ऑफ सिलेबस बताते हुए विरोध दर्ज कराया। “जो पढ़ा ही नहीं, वही पूछ लिया”.. परीक्षा देकर बाहर निकले कई छात्र मायूस नजर आए। विद्यार्थियों ने कहा कि उन्होंने महीनों तक यूनिवर्सिटी द्वारा जारी कैरीकुलम के आधार पर तैयारी की थी, लेकिन प्रश्नपत्र में ऐसे सवाल पूछ लिए गए जो पाठ्यक्रम में शामिल ही नहीं थे। छात्रों का कहना है कि परीक्षा हॉल में पेपर देखते ही अधिकांश परीक्षार्थी परेशान हो गए। कई सवाल ऐसे थे, जिन्हें उन्होंने कभी पढ़ा ही नहीं। छात्रों ने दिया सामूहिक आवेदन.. नाराज विद्यार्थियों ने सामूहिक आवेदन देकर परीक्षा नियंत्रक से दोबारा परीक्षा कराने की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि प्रश्नपत्र निर्धारित सिलेबस से मेल नहीं खाता, जिससे छात्रों के रिजल्ट पर असर पड़ सकता है। “भविष्य से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए”.. छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जब सिलेबस पहले से तय था तो प्रश्नपत्र उससे बाहर कैसे तैयार हो गया। विद्यार्थियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर पुनः परीक्षा आयोजित कराने की मांग उठाई है। परीक्षा के बाद कॉलेज परिसर में देर तक इसी मुद्दे को लेकर चर्चा होती रही। अब छात्रों की नजर यूनिवर्सिटी प्रशासन के फैसले पर टिकी है।
Source link
सिलेबस से बाहर आया पेपर, परीक्षा दोबारा कराने की मांग:छतरपुर में स्टूडेंट्स ने किया हंगामा; बोले- जिसे पढ़ा ही नहीं, वही पूछ लिया















Leave a Reply