सीडीओ पूजा साहू ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा की:विकास कार्यों में शिथिलता पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी




अमेठी में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) पूजा साहू ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड की मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक का उद्देश्य विकास कार्यों की गति को तेज करना था। इसमें शासन के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों और निर्माण कार्यों की प्रगति पर गहन चर्चा की गई। सीडीओ पूजा साहू ने सभी विभागाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों के लक्ष्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को अपने विभाग के कार्यों की स्वयं समीक्षा कर प्रगति में सुधार लाने को कहा गया।
सीडीओ ने जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, आईजीआरएस, मुख्यमंत्री पोर्टल और जनता दर्शन से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट करने पर बल दिया गया। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं में विशेष प्रयास कर जिले की रैंकिंग सुधारने को कहा और चेतावनी दी कि खराब रैंकिंग वाले विभागों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए, सीडीओ ने कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्तापूर्ण और समय पर निर्माण कार्य पूरे करने की चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा और सामग्री की जांच के बाद ही उसका उपयोग किया जाए। मानक विहीन कार्य या शिथिलता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं को तत्काल हैंडओवर करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी ज्योति सिंह, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, डीईएसटीओ पन्नालाल, डीसी एनआरएलएम प्रवीणा शुक्ला, डीएफओ रणवीर मिश्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *