![]()
सीतापुर जिले के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में यूकेलिप्टस के पेड़ से युवक का शव लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे की है। ग्राम हटिया मजरा हिलालपुर तोपखाना के पास स्थित जगदीश की यूकेलिप्टस की बाग में ग्रामीणों ने करीब 30 वर्षीय युवक का शव रस्सी के सहारे पेड़ से लटका देखा। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर उपनिरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस आत्महत्या सहित अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया- मृतक युवक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
सीतापुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पहचान के लिए थानों की गुमशुदगी की तफ्तीश















Leave a Reply