सीसीपीएल-3 के लिए टीम और जर्सी लॉन्च:3 जून से 14 जून तक चलेगा आयोजन, खिलाड़ियों को नए मौके देने पर जोर




नवा रायपुर में मंगलवार को छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल)-3 के टीम एवं जर्सी लॉन्च कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (सीएससीएस) के पदाधिकारी, खिलाड़ी और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में सीएससीएस के डायरेक्टर ने कहा कि सीपीएल आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के खिलाड़ियों को बड़ा मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि पिछले वर्ष लीग के बाद प्रदेश के खिलाड़ी आईपीएल ऑक्शन तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सीएससीएस का लगातार प्रयास है कि हर सीजन के साथ सीसीपीएल के स्तर को और बेहतर बनाया जाए तथा कमियों को दूर करते हुए इसे शानदार लीग के रूप में स्थापित किया जाए। सीएससीएस के डायरेक्टर ने कहा कि रायपुर में हुए अंतरराष्ट्रीय मैचों और आईपीएल मुकाबलों के सफल आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की पूरी टीम बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में क्रिकेट के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का नाम तेजी से आगे बढ़ रहा है और संघ की इच्छा है कि प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलकर राज्य का नाम और ऊंचा करें। उन्होंने कहा कि सीसीपीएल खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है, जिसका फायदा प्रदेश के खिलाड़ियों को जरूर उठाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, खिलाड़ियों और पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *