सीहोर में बुजुर्ग किसान की जमीन धोखाधड़ी से बेची:पीड़ित न्याय के लिए पुलिस-प्रशासन के चक्कर काट रहा; कार्रवाई की मांग




सीहोर के इछावर स्थित ब्रिजीशनगर में एक बुजुर्ग किसान लक्ष्मीनारायण वर्मा धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं। उनकी शिकायत है कि जीवन भर की जमा पूंजी से खरीदी गई उनकी जमीन जालसाजों ने किसी और को बेच दी है। लक्ष्मीनारायण वर्मा ने वर्ष 2007 और 2011 में जगदीश प्रसाद मेवाड़ा और उनके बेटों से दो भूखंड खरीदे थे। इन भूखंडों की विधिवत रजिस्ट्री और नामांतरण भी कराया गया था। हाल ही में जब लक्ष्मीनारायण अपने बेटे अनिल के साथ उस जमीन पर मकान निर्माण कराने पहुंचे, तो उन्हें वहां डराया-धमकाया गया और काम रोक दिया गया। जांच करने पर उन्हें पता चला कि आरोपियों ने धोखाधड़ी कर उनकी जमीन का एक हिस्सा अपने किसी रिश्तेदार को बेच दिया है। इस धोखाधड़ी के बाद बुजुर्ग लक्ष्मीनारायण वर्मा ने पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने एक ज्ञापन सौंपकर जालसाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और अपनी जमीन वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *