![]()
सुल्तानपुर के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट कर घर से निकालने और पति द्वारा दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कादीपुर खुर्द निवासी गुड़िया पुत्री स्वर्गीय बरखण्डी का विवाह वर्ष 2020 में कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के चकरपुर निवासी शिवा पुत्र ईश्वरदीन के साथ हुआ था। पीड़िता के मुताबिक, शादी के बाद से ही पति शिवा, सास कृष्णा उर्फ किरसानी, ससुर ईश्वरदीन, देवर अनिल और सास के पिता लोटादीन कम दहेज लाने का ताना देते थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष लगातार बाइक की मांग कर रहा था। मारपीट कर जेवर छीने, घर से निकाला पीड़िता ने बताया कि उसने यह सोचकर प्रताड़ना सहन की कि समय के साथ और बच्चा होने के बाद ससुराल वालों का व्यवहार बदल जाएगा, लेकिन उत्पीड़न जारी रहा। आरोप है कि हाल ही में ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और सारे जेवरात छीनकर उसे सादे कपड़ों में घर से बाहर निकाल दिया। पंचायत के बाद भी नहीं बनी बात मायके पहुंचने पर विवाहिता ने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पहुंचकर पंचायत के जरिए मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने दहेज की मांग पूरी होने तक समझौता करने से इनकार कर दिया। पति ने दूसरी शादी की, धमकी देने का आरोप पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान उसके पति शिवा ने शालिनी नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली। साथ ही ससुराल पक्ष पैसे और रसूख के दम पर मामला दबाने और समझौता करने का दबाव बना रहा है। महिला थाने में नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट विवाहिता ने पहले महिला थाना सुल्तानपुर में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की थी, लेकिन वहां रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद उसने आईजीआरएस के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को शिकायत भेजी। मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी के निर्देश पर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Source link
सुलतानपुर में विवाहिता को पीटकर घर से निकाला:पति पर दूसरी शादी का आरोप, SP के आदेश पर दर्ज हुई FIR
















Leave a Reply