![]()
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या से संबद्ध कॉलेजों में LLB (त्रिवर्षीय) चतुर्थ सेमेस्टर की 15 मई 2026 को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है। ‘लेबर एंड इंडस्ट्रियल लॉज-II’ (कैच नंबर 9012) का यह पेपर अब 23 मई को आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा आज, 15 मई को दूसरी पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होनी थी। परीक्षा नियंत्रक विजय कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ‘अपरिहार्य कारणों’ से इसे स्थगित किया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, स्थगित प्रश्न-पत्र की परीक्षा अब 23 मई को उसी समय और पाली में होगी। छात्रों को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच अपनी परीक्षा देनी होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी नोडल और परीक्षा केंद्र अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे अपने स्तर से सभी छात्र-छात्राओं को इस बदलाव की सूचना तुरंत दें। यह पहली बार नहीं है जब विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है। इससे पहले, 10 और 11 मई को होने वाले पेपर भी स्थगित कर दिए गए थे, जिन्हें बाद में 16 और 18 मई को आयोजित करने का निर्णय लिया गया था।
Source link
सुल्तानपुर में अवध विश्वविद्यालय की LLB परीक्षा स्थगित:लेबर लॉ का पेपर अब 23 मई को होगा, पहले भी बदली थी तारीख















Leave a Reply