![]()
सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में सोमवार रात लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इटकौली पेट्रोल पंप के सामने हुई इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य युवक घायल होकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान कोतवाली नगर क्षेत्र के वल्लीपुर निवासी अमृतलाल (42) पुत्र जगदीश निषाद के रूप में हुई है। वह सोमवार रात अपनी बाइक से कादीपुर की ओर जा रहे थे। रात करीब सवा आठ बजे जब अमृतलाल इटकौली पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमृतलाल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद दूसरी बाइक पर सवार विजय और सौरभ घायल हो गए। वे अपनी बाइक (पैशन प्रो, गाड़ी संख्या UP 44 Q 5460) छोड़कर मौके से भाग निकले। मृतक अमृतलाल अपाचे (गाड़ी संख्या UP 44 AD 3031) बाइक पर सवार थे। सूचना मिलने पर गोसाईगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। थानाध्यक्ष अखण्डदेव मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। मृतक के परिवार में घटना के बाद से शोक का माहौल है।
Source link
सुल्तानपुर में लखनऊ-बलिया हाइवे पर 2 बाइकों की टक्कर:एक युवक की मौके पर मौत, दो घायल मोटरसाइकिल छोड़कर भागे














Leave a Reply