![]()
सुलतानपुर में स्कूल गई एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों ने पड़ोसी जिले अम्बेडकरनगर के एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि 18 मई की सुबह करीब 8 बजे उनकी 16 वर्षीय बेटी अपने भाई के साथ मोहल्ले के पास स्थित एक स्कूल पढ़ने गई थी। उनका बेटा तो अपनी कक्षा में चला गया, लेकिन शाम को जब बेटी घर नहीं लौटी, तो परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने स्कूल जाकर पता किया, तो उन्हें बताया गया कि छात्रा उस दिन कक्षा में पढ़ने आई ही नहीं थी। परिजनों ने अपने स्तर पर बेटी की काफी खोजबीन की और रिश्तेदारों से भी संपर्क किया, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित पिता का आरोप है कि अम्बेडकरनगर जिले के थाना जलालपुर अंतर्गत नयागांव डिहियांव का रहने वाला सूरज पुत्र बच्चू लाल, उनकी बेटी को पहले भी बहलाने-फुसलाने का प्रयास करता था। परिजनों ने उसे समझाया-बुझाया भी था। पिता ने आशंका जताई है कि सूरज ही उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। इस शिकायत के आधार पर कोतवाली नगर पुलिस ने 20 मई को एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव को सौंपी गई है, जो छात्रा की बरामदगी और आरोपी की तलाश में जुटे हुए हैं।
Source link
सुल्तानपुर में स्कूल गई नाबालिग छात्रा लापता:क्लास रूम तक नहीं पहुंची, अम्बेडकरनगर के युवक पर अपहरण का केस














Leave a Reply