![]()
राजधानी रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत समोदा में शुक्रवार को आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम उस समय चर्चा का केंद्र बन गया, जब मंच से ही सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नायब तहसीलदार गजानंद सिदार को जमकर फटकार लगा दी। स्थानीय लोगों की शिकायतें सुनते ही सांसद का गुस्सा खुलकर सामने आ गया और उन्होंने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दे दिए। जनता की शिकायतों ने बढ़ाई नाराजगी समोदा हाई स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर जनता की शिकायतें सुनना था, लेकिन मंच पर सबसे ज्यादा मुद्दा तहसील कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर उठा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि समोदा तहसील कार्यालय में राजस्व संबंधी मामलों का निराकरण समय पर नहीं हो रहा है। नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा और अन्य प्रकरण महीनों से लंबित पड़े हैं। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि काम कराने के नाम पर पैसों की मांग की जाती है और बिना लेन-देन के फाइलें आगे नहीं बढ़तीं। “कितना पैसा दिए हो सांसद जी को?”… मंच से भड़के बृजमोहन बृजमोहन – यहां के नायब तहसीलदार कौन हैं जी? (समोदा में पदस्थ नायब तहसीलदार गजानंद सिदार मंच पर आते हैं) बृजमोहन – आपका अभिनंदन करें कि क्या करें बताओ… सबसे ज्यादा शिकायत आपकी है। कितना पैसा लेते हो, जो लोगों को बोलते हो… क्या बोलते हो लोगों से? इसकी सबसे ज्यादा शिकायत है। कितना पैसा दिए हो सांसद जी को… कितना पैसा दिए हो? गजानंद सिदार – (हाथ के इशारे से इनकार करते हैं) बृजमोहन – ये मेरे पास आवेदन है। इसका निराकरण क्यों नहीं हो रहा है? बताओ मुझे… बृजमोहन – एडिशनल कलेक्टर और एसडीएम साहब, यहां की जनता की सबसे ज्यादा शिकायत यहां के नायब तहसीलदार की है। जरा देखिए इसके पास कितने केस पेंडिंग हैं। उसका रिव्यू करो और जल्द निराकरण होना चाहिए। ऐसी शिकायतें नहीं आनी चाहिए। बृजमोहन – इन दोनों प्रकरणों की रिपोर्ट बनाकर 3 दिन के भीतर मुझे भेजिए। और भविष्य में मेरे पास आपकी शिकायत नहीं आनी चाहिए। सबसे ज्यादा शिकायत आपकी ही आ रही है। अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद ने मौके पर मौजूद अतिरिक्त कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर और एसडीएम अभिलाषा पैकरा को निर्देशित किया कि समोदा तहसील कार्यालय में लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की जाए। उन्होंने 3 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। सांसद ने साफ कहा कि यदि शिकायतें सही पाई गईं तो आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मौजूद ग्रामीणों ने सांसद के रवैये का समर्थन किया। कई लोगों का कहना था कि लंबे समय से तहसील कार्यालय के चक्कर काटने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा था। ऐसे में पहली बार किसी जनप्रतिनिधि ने मंच से खुलकर अधिकारियों से जवाब मांगा है। सुशासन तिहार कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। लेकिन पूरे कार्यक्रम में सबसे ज्यादा चर्चा सांसद बृजमोहन अग्रवाल की नाराजगी और नायब तहसीलदार को मंच से लगाई गई फटकार की रही।
Source link
सुशासन तिहार के मंच से भड़के बृजमोहन:जनता के सामने नायब तहसीलदार की लगाई क्लास, बोले- किसको पैसे देने की बात करते हो… सांसद जी को कितना पैसा दिए?














Leave a Reply