सुशासन तिहार में सबसे ज्यादा आवेदन अतिक्रमण के:महापौर बोलीं- निगम की अनुमति बिना हुआ हर अवैध निर्माण तोड़ा जाएगा




रायपुर नगर निगम जोन-8 में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में अवैध कॉलोनियों, अवैध प्लॉटिंग और अतिक्रमण के कई आवेदन आए। जिसके बाद रायपुर पश्चिम विधायक और राजेश मुणत ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि निगम क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों और अवैध प्लॉटिंग के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए और नगर निगम का अधिकतम राजस्व वसूला जाए। अग्रेसन भवन टाटीबंध में आयोजित शिविर में महापौर मीनल चौबे ,सभापति सूर्यकांत राठौर और निगम आयुक्त संबित मिश्रा समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। “निगम की अनुमति बिना बना हर निर्माण अवैध” महापौर मीनल चौबे ने मंच से अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निगम क्षेत्र में बिना अनुमति किए गए सभी निर्माण अवैध माने जाएंगे। ऐसे मामलों में संबंधित जोन अधिकारी तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण तोड़ें। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक राजेश मूणत ने कहा कि नगर निगम के जोन कमिश्नर यह संकल्प लें कि उनके क्षेत्र में अब कोई नया अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने अवैध कॉलोनियों और प्लॉटिंग के मामलों में चुस्त प्रशासनिक व्यवस्था बनाने पर जोर दिया, ताकि राजधानी में सुव्यवस्थित विकास हो सके। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि शहर में अपराधों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए और नागरिकों को त्वरित राहत दी जाए। सुशासन तिहार में 446 आवेदन पहुंचे जोन-8 के सात वार्डों के लिए लगाए गए इस शिविर में कुल 446 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में: 5 लोगों को लर्निंग लाइसेंस मिला 5 नागरिकों को ई-श्रम कार्ड दिए गए 5 लोगों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए 5 महिलाओं को उज्ज्वला गैस कनेक्शन मिला 6 लोगों को नए राशन कार्ड दिए गए 5 बालिकाओं को किशोरी स्वच्छता किट बांटी गई 2 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई हुई एक नवजात शिशु का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया “जनसमस्याओं का समाधान अधिकारियों की जिम्मेदारी” महापौर मीनल चौबे ने कहा कि सुशासन तिहार में मिलने वाले हर आवेदन और शिकायत का तय समय सीमा में समाधान करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। वहीं सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने कहा कि सभी मांगों और शिकायतों को सूचीबद्ध कर उनका शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि शिविर वास्तव में जनता के लिए सार्थक साबित हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *