सूरजपुर के रामपुर में सुशासन तिहार में सीएम साय शामिल:तेंदूपत्ता संग्राहकों से सीधा संवाद, फीडबैक लिया, अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए




सूरजपुर जिले के रामपुर गांव में सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। ग्रामीणों ने तेंदूपत्ते से बनी पारंपरिक माला पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय ने भी तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका पहनाई और उनसे सीधा संवाद किया। उन्होंने संग्राहकों से तेंदूपत्ता संग्रहण, भुगतान और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर फीडबैक लिया, यह सुनिश्चित करते हुए कि उन्हें समय पर लाभ मिल रहा है या नहीं। CM साय सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की उपस्थिति में एक पेड़ के नीचे चौपाल लगाई। इस खुली चौपाल में उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी। मुख्यमंत्री ने आवास योजना, राशन, पेंशन और स्वास्थ्य सुविधाओं सहित विभिन्न योजनाओं पर ग्रामीणों से प्रतिक्रिया ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। चौपाल के दौरान एक बच्चा मुख्यमंत्री के पास पहुंचा। मुख्यमंत्री साय ने उसे माला पहनाकर दुलारा और आशीर्वाद दिया। उनके इस सहज व्यवहार ने ग्रामीणों का दिल जीत लिया। सरकार गांव-गांव पहुंचे सुशासन तिहार का उद्देश्य मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य सरकार को गांव-गांव तक पहुंचाना और जनता की समस्याओं को सुनना है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह पहली बार है जब किसी मुख्यमंत्री ने गांव आकर इतने सहज तरीके से उनकी बात सुनी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *