सूरजपुर में 4 मवेशी तस्कर गिरफ्तार:रामानुजनगर पुलिस ने 14 गाय और पिकअप जब्त की, फरार आरोपियों की तलाश जारी




सूरजपुर में रामानुजनगर पुलिस ने अवैध मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से 14 गायें और तस्करी में इस्तेमाल किया गया एक पिकअप वाहन जब्त किया है। जब्त की गई गायों की कीमत लगभग 2 लाख रुपए आंकी गई है। यह कार्रवाई डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के सख्त निर्देशों पर अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। दरअसल, 16-17 मई 2026 की रात पुलिस को जानकारी मिली कि भुनेश्वरपुर गांव में एक सफेद पिकअप में कई गायों को क्रूर तरीके से भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए, लेकिन मौके से 4 लोगों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों के नाम मुस्तकीम, अहिबरन, मुर्तजा शाह आलम और महबूब शाह बताए गए हैं। पुलिस ने पिकअप वाहन (नंबर JH 02 BQ 7718) को जब्त कर लिया। वाहन में 7 गायें भरी हुई थीं और 7 गायें बाहर बंधी मिलीं, जिन्हें लोड किया जा रहा था। आरोपियों के पास से मवेशियों के परिवहन के कोई वैध कागजात नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने कुल 14 गायों और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया। गायों की कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता और पशु संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश अभी जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *