सोनभद्र में अफेयर के शक में दंपति में मारपीट:पत्नी-बेटी ने ईंट से किया हमला, पति गंभीर रूप से घायल




सोनभद्र में अफेयर के शक को लेकर दंपति के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट तक नौबत पहुंच गई। पति के सिर पर पत्नी और बेटी ने मिलकर ईंट से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पड़ोसियों की मदद से घायल पति को एम्बुलेंस के जरिए सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। हालांकि, किसी को यह उम्मीद नहीं की थी कि मामला इस तरह हिंसक हो जाएगा। फिलहाल पुलिस को इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। यह पूरा मामला दुद्धी कोतवाली क्षेत्र का है। पति बोला- किसी से बात करती है पत्नी धनौरा गांव निवासी लालमिसिर भुइया का 40 वर्षीय बेटा मुंशी भुइया बाहर रहकर मजदूरी करता है। वह करीब 4 दिन पहले ही घर लौटा था। इसके बाद से ही पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तनाव बना हुआ था। शनिवार को विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया। आरोप है कि मुंशी की पत्नी लालती देवी (35) और बेटी चांदनी कुमारी (20) ने घर में रखी ईंट से उसके सिर पर हमला कर दिया। हमले में मुंशी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर से काफी खून बहने लगा। चीखने की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसी मुंशी के चीखने की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने एंबुलेंस के जरिए उनसको सीएचसी पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। अस्पताल में भर्ती मुंशी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत का शक था, जिसे लेकर घर में विवाद शुरू हुआ और मामला मारपीट तक पहुंच गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *