![]()
गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में 4 साल की बच्ची की मौत के राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुल गए। जहां पहले सौतेली मां ने बच्ची को बेड पर गिरने से मौत् बताया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया कि बच्ची की मौत दम घुटने से हुई। सोमवार शाम को वेव सिटी पुलिस ने बच्ची की सौतेली मां को अरेस्ट कर लिया है। जिसने पूछताछ में पुलिस से कहा कि हां मैने ही बच्ची की हत्या की है। मैं दूसरे के बच्ची को कैसे पाल सकती हूं, वह सौतेली थी इसलिए उसको मार दिया। पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी की अलीगढ़ के खैर थाना क्षेत्र के सोफा निवासी नितेश की पहली शादी विनेश से हुई थी, पहली पत्नी से 2 बच्चे, दर्श 5 साल और वंशिका 4 साल हैं। करीब 2 साल पहले नितेश ने अपनी पहली पत्नी विनेश को छोड़ दिया जिसके बाद विनेश अब अपने मायके में रह रही है। करीब डेढ़ साल पहले नितेश ने ज्योति की साथ दूसरी शादी कर ली। ज्योति से 2 महीने की बेटी अनन्या है। 16 मई की दोपहर को नितेश ढाई बजे अपनी ड्यूटी पर गए थे। वह एक एक कंपनी में काम करता है। उस समय घर पर उनकी दूसरी पत्नी ज्योति और तीनों बच्चे मौजूद थे। रात 8 बजे नितेश ड्यूटी से वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि 4 साल की बेटी वंशिका मृत अवस्था में पड़ी थी। पत्नी ने कहा बेटी बेड से गिर गई जब नितेश ने इस बारे में पत्नी ज्योति से पूछा तो उसने बताया कि बच्ची बेड से गिर गई। जिसके बाद वह रोने लगी। और उसको चोट लग गई। बेड पर लिटाकर कपड़ा ढक दिया। उसके बाद नितेश ने अपने बड़े भाई अमित को फोन करके बुलाया तो पत्नी ज्योति गुमराह करने लगी। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत दम घुटने से हुई। जिस पर सौतेली मां ज्योति पर को हिरासत में लिया। मुंह में कपड़ा ठूंसा, नाक दबाई आरोपी ज्योति पत्नी नितेश ने पुलिस को बताया 4 साल की वंशिका मेरी बेटी नहीं थी, वह पति की पहली पत्नी की बेटी की थी। जहां पहली पत्नी अपनी बच्चों और पति को छोडकर चली गई थी। दोनों बच्चे सोतेले हैं, ऐसे में मैने पहले कहा था कि मैं दूसरे बच्चों की देखरेख नहीं कर सकती। लेकिन पति मुझ पर दबाव बनाता था कि यह भी हमारे बच्चे हैं। मैं अपनी 2 माह की बच्ची की देखरेख करूं या सौतेले 2 बच्चों की। यह मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं था। पहली पत्नी की बेटी होने से मुझे बहुत ही चिड़ होने लगी थी। वंशिका मुझे बार बार बहुत परेशान कर रही थी। पहले मैंने गुस्से में उझे बेड पर दे मारा, फिर वह चिल्लाने लगी तो मैंने मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। जिससे आवाज न निकल पाए। जिसके बार उसकी नाक दबा दी। इस बीच कुछ देर में वंशिका की सांस थम गई। उसके बाद मैंने फर्श पर गिरने का नाटक किया। डीसीपी का बयान डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि बच्ची की हत्या में उसकी मां को अरेस्ट कर लिया है। जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया है। नाक और मुंह से सांस रुकने के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत होना बताई गई है। बच्ची के ताऊ की तरफ से केस दर्ज किया गया।
Source link
सौतेली मां ने की 4 साल की बेटी की हत्या:सांस रोकने के लिए मुंह में कपड़ा ठूंसा और नाक दबाई, बोली- मैं अपने ही पाल सकती हूं














Leave a Reply