![]()
बलरामपुर जिले ने बेसिक शिक्षा विभाग के ‘स्कूल चलो अभियान’ में प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया है। जिले ने लक्ष्य के मुकाबले 83.54 प्रतिशत नामांकन पूरा कर शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धि दर्ज की है। बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2025-26 में जिले में कुल 55,413 बच्चों के नामांकन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष वर्तमान सत्र 2026-27 में अब तक 46,292 बच्चों का विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि विभाग लगातार शत-प्रतिशत नामांकन के लक्ष्य को लेकर अभियान चला रहा है। प्रदेश स्तर की रैंकिंग में अव्वल रहा जिला प्रदेश स्तर पर जारी रैंकिंग में बलरामपुर पहले स्थान पर रहा। सूची में भदोही दूसरे, चित्रकूट तीसरे, कौशांबी चौथे और मिर्जापुर पांचवें स्थान पर रहे। जिले की इस उपलब्धि को शिक्षा विभाग और प्रशासन की संयुक्त मेहनत का परिणाम माना जा रहा है। अधिकारियों की निगरानी से मिली सफलता जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन और मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता के निर्देशन में ‘स्कूल चलो अभियान’ को गांव-गांव तक पहुंचाया गया। अधिकारियों द्वारा लगातार समीक्षा और मॉनिटरिंग की गई, जिससे अभियान को गति मिली। शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने निभाई अहम भूमिका नामांकन अभियान को सफल बनाने में शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को लक्ष्य आधारित कार्य करने और नियमित समीक्षा के निर्देश दिए गए थे। शिक्षा विभाग का कहना है कि अभियान अभी जारी है और शेष बच्चों को भी जल्द विद्यालयों से जोड़ा जाएगा।
Source link
स्कूल चलो अभियान में बलरामपुर प्रदेश में नंबर-1:83.54% नामांकन पूरा कर बनाई नई मिसाल, भदोही दूसरे और चित्रकूट तीसरे स्थान पर















Leave a Reply