![]()
जिगना थाना क्षेत्र के नरोइयां बाजार स्थित निजी स्कूल में संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शिक्षक का शव स्कूल की तीसरी मंजिल पर टिन शेड के पाइप के सहारे रस्सी से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान लालगंज थाना क्षेत्र के दुबार कला बाजार निवासी 32 वर्षीय निशांत प्रजापति पुत्र रमाकांत प्रजापति के रूप में हुई है। वह पिछले छह वर्षों से स्कूल में अध्यापन के साथ कोचिंग भी पढ़ाते थे। स्कूल के पास ही किराए के कमरे में पत्नी विनीता के साथ रहते थे। उनकी पत्नी भी उसी स्कूल में शिक्षिका हैं। मृतका का पैर फर्श पर मुड़े हुए थे पत्नी विनीता ने बताया कि मंगलवार शाम रोज की तरह निशांत स्कूल में कोचिंग पढ़ाने गए थे, लेकिन रात में वापस नहीं लौटे। बुधवार सुबह जब वह स्कूल की तीसरी मंजिल पर पहुंचीं तो पति का शव रस्सी के सहारे लटका मिला। उनके पैर फर्श पर मुड़े हुए थे। विनीता ने बताया कि उनका मायका वाराणसी में है और वर्ष 2020 में दोनों की शादी हुई थी। फोरेंसिक टीम जुटा रही साक्ष्य थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। मृतक के परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर उपनिरीक्षक लवकुश शुक्ला, जै जै राम समेत पुलिसकर्मी पहुंच गए। वहीं स्कूल की छत पर शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। युवा शिक्षक की मौत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
Source link
स्कूल में फंदे से लटकता मिला टीचर का शव:मिर्जापुर में शाम को कोचिंग पढ़ाने गया था, सुबह में पत्नी ने देखा शव















Leave a Reply