स्कॉर्पियो की टक्कर से ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूटा:राजगढ़ में पहले बाइक को उड़ाया, फिर ट्रैक्टर से भिड़ी; दूल्हे समेत 8 घायल




राजगढ़ में गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो वाहनों को टक्कर मार दी। कार ने पहले सेंदली जोड़ स्थित कालीसिंध नदी के पास बाइक सवार दंपती को टक्कर मारी, फिर अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जा भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूट गया। हादसे में दूल्हे समेत 8 लोग घायल हुए हैं, जबकि ट्रैक्टर चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना जिले के जीरापुर थाना क्षेत्र की है। बाइक सवार पति पत्नी घायल, ट्रैक्टर चालक की हालत गंभीर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कॉर्पियो जीरापुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी। सेंदली जोड़ के पास अचानक उसने बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इसके बाद स्कॉर्पियो बेकाबू होकर सुसनेर की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ गई। जोरदार टक्कर के बाद ट्रैक्टर के अगले और पिछले हिस्से अलग हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे पहले सुसनेर सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर आगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शादी में जा रही थी स्कॉर्पियो घायल
स्कॉर्पियो में सवार पांच लोग भी घायल हुए हैं। इनमें एक दूल्हा भी शामिल बताया जा रहा है, जो शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो राजस्थान के कोटा जिले की है, जबकि ट्रैक्टर सुसनेर थाना क्षेत्र के लोमड़ी गांव का बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही जीरापुर और सुसनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों थाना क्षेत्रों से चार 108 एंबुलेंस भी भेजी गईं, लेकिन तब तक स्थानीय लोग घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचा चुके थे। बताया जा रहा है कि घायल बाइक सवार युवक का ससुराल मोड़ी गांव में है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना माना जा रहा है। घटना के बाद की तस्वीरें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *