स्वच्छता के लिए विशेष ग्राम सभा 20 व 21 को



सुकमा| जिला में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश पर कलेक्टर अमित कुमार ने 20 और 21 मई को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में “विशेष ग्राम सभा” आयोजित करने के आदेश जारी किए हैं। इसका उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाना तथा गांवों को कचरा मुक्त बनाने के लिए नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि केवल कोरम पूरा करना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि ग्रामीणों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी। इसकी जिम्मेदारी सरपंच, पंच और पंचायत सचिवों को सौंपी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *