स्वास्थ्य मंत्री का दावा, मरीजों को नहीं होगी परेशानी:मनेंद्रगढ़ प्रवास के दौरान बोले दवा विक्रेताओं की हड़ताल पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट




मनेंद्रगढ़ प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दवा विक्रेताओं की देशव्यापी हड़ताल पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया से कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने आश्वासन दिया कि हड़ताल से मरीजों को कोई परेशानी नहीं होगी और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मंत्री ने बताया कि दवा विक्रेता लंबे समय से ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर चिंता जता रहे हैं। कोरोना महामारी के दौरान भी उन्होंने इस मुद्दे को उठाया था। उनका तर्क है कि ऑनलाइन बिक्री से छोटे दवा व्यवसायी प्रभावित हो रहे हैं और कई व्यावहारिक दिक्कतें आ रही हैं। राज्य सरकार स्थिति पर नजर रख रही उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मामला भारत सरकार से संबंधित है और इस पर अंतिम निर्णय केंद्र स्तर पर ही लिया जाएगा। राज्य सरकार स्थिति पर नजर रख रही है और आवश्यक जानकारी जुटा रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। दवा दुकानों के बंद रहने पर भी मरीजों को दिक्कत न हो, इसके लिए अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी मरीज को उपचार या दवाओं की कमी के कारण परेशानी नहीं होगी। स्वास्थ्य विभाग को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं मंत्री ने कहा कि सरकार आम जनता की स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति संवेदनशील है। स्वास्थ्य विभाग को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दवा विक्रेताओं और संबंधित पक्षों के बीच जल्द ही सकारात्मक समाधान निकलेगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य हो जाएंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *