हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार:प्रतापगढ़ पुलिस ने आम के बाग से किया गिरफ्तार, आम बिनने के विवाद में पीट-पीटकर मारा था




प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को धरौली मोड़ स्थित आरा मशीन के पास एक आम के बाग से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, ऊँचागाँव ऐमा अस्भौं निवासी पीड़ित ने मानिकपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि आम बिनने के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने उनके पिता के साथ गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से मारपीट की। इस हमले में उनके पिता को गंभीर चोटें आईं और आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी नोखेलाल (35 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी नोखेलाल ने स्वीकार किया कि 2 मई 2026 को उसने अपने चाचा पर जान से मारने की नीयत से बांस के डंडे से हमला किया था। इस हमले में उसके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया बांस का डंडा भी बरामद कर लिया, जिसे उसने अपने घर में बिस्तर के पास छिपाकर रखा था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *