![]()
बस्ती के हर्रैया थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने हत्या के प्रयास के मामले का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड और लकड़ी का डंडा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, हर्रैया थाने में दर्ज मुकदमे के आधार पर विपुल, संजीत, अभिषेक, शाहबान, छोटू उर्फ विक्रम और मन्टू उर्फ रजनीश को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया। इनमें से चार आरोपियों को खैरी ओझा मोड़ से और दो को रजौली मोड़ से पकड़ा गया। यह घटना 24/25 अप्रैल 2026 की रात को हुई थी। पैकोलिया थाना क्षेत्र के छपिया गांव निवासी नीरज पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हमलावर नीरज को घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए थे। नीरज को पहले सीएचसी हर्रैया, फिर जिला अस्पताल बस्ती और बाद में बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि नीरज और मुख्य आरोपी विपुल का एक ही युवती से प्रेम संबंध था। इसी रंजिश के चलते विपुल ने अपने साथियों के साथ मिलकर नीरज को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में छोटू उर्फ विक्रम और मन्टू उर्फ रजनीश के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह, एसओजी प्रभारी विकास यादव सहित हर्रैया पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम के कई पुलिसकर्मी शामिल थे।
Source link
हत्या के प्रयास के छह आरोपी गिरफ्तार:युवक को पीट-पीटकर अधमरा किया था, प्रेम प्रसंग में युवक को रास्ते से हटाने की साजिश थी















Leave a Reply