हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार:पांच माह से थे फरार कब्जे से कट्टा कारतूस बरामद




सिविल लाइन पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में पिछले पांच माह से फरार चल रहे दो मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कट्टा और कारतूस बरामद किया है।आरोपियों के द्वारा पुरानी रंजिश के चलते फरियादी के घर पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की थी जो युवक को ना लगते हुए दिवालो में लगी थी। जिससे घर वाले बाल बाल बचे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। पांच माह से था फरार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बिस्मिल नगर में जनवरी 2026 में गाड़ी टकराने को लेकर रिंकू चौहान से विवाद हो गया। विवाद के बाद आरोपी पंकज गुर्जर पुत्र गंधर्व गुर्जर उम्र 21 , पवन पुत्र रणवीर गुर्जर उम्र 23 साल निवासी जनक पुर हाल दोनों का निवास बिस्मिल नगर के द्वारा फरियादी के घर पर पहुंच ताबड़तोड़ 10 फायर किए थे जिससे परिजन बाल बाल बचे थे घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई थी। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। दोनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार सिविल लाइन थाना प्रभारी टीआई उदयभान यादव के अनुसार आरोपियों के द्वारा बाइक से फरियादी के घर पहुंच कर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना में गोलियां दिवाल और गेटों में लगी थी। परिजन बच गए थे। इन्हें आज गिरफ्तार किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *