![]()
हमीरपुर मुख्यालय में बृहस्पतिवार को ज़िला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। नगर पालिका की टीमों ने बुलडोजर के साथ मुख्य मार्ग पर पहुंचकर दुकानों के बाहर लगाए गए टीन शेड और सड़क किनारे रखी लकड़ी की गुमटियों को हटवा दिया। इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई दुकानदार अपना सामान समेटने में जुटे नजर आए। हमीरपुर की मुख्य सड़क पर कलेक्ट्रेट, एसपी कार्यालय और बस स्टैंड स्थित हैं। इस मार्ग के दोनों तरफ बड़ी संख्या में दुकानें मौजूद हैं। दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर टीन शेड लगाकर और गुमटियां रखकर सड़क की जगह घेर ली गई थी, जिससे सड़क संकरी हो गई थी। इसके चलते बस स्टैंड आने-जाने वाली बसों और अन्य वाहनों को निकलने में दिक्कत होती थी और दिनभर जाम जैसी स्थिति बनी रहती थी।
इसी समस्या को देखते हुए प्रशासन ने गुरुवार सुबह करीब 11 बजे से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। नगर पालिका की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदार खुद ही टीन शेड खोलते दिखाई दिए ताकि नुकसान कम हो सके, जबकि कई लोग अपना सामान समेटते नजर आए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हमीरपुर मुख्यालय की मुख्य सड़क पर इस तरह का बुलडोजर अभियान पहली बार नहीं चला है। नगर पालिका हर साल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करती है, लेकिन कुछ समय बाद फिर सड़क किनारे कब्जे हो जाते हैं और हालात पहले जैसे हो जाते हैं।
Source link
हमीरपुर में प्रशासन का अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:मुख्य मार्ग पर दुकान के सामने लगे टीन शेड और गुमटियां हटाई गईं, दुकानदार सामान समेटते रहे















Leave a Reply