![]()
हमीरपुर के बिवांर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक महिला ने सूने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की शादी करीब सात साल पहले हुई थी और उसका एक पांच साल का बेटा भी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना बिवांर थाना क्षेत्र के किन्हेटा गांव की है। यहां अशोक प्रजापति की 26 वर्षीय पत्नी अनीता ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि फांसी लगाने से पहले अनीता ने अपने पांच वर्षीय बेटे प्रभात को दुकान पर समोसा लेने भेज दिया था। जब बेटा वापस घर लौटा तो उसने अपनी मां को फंदे से लटका देखा। मासूम ने इसकी जानकारी अपने बाबा गया प्रसाद को दी, जो उस समय हमीरपुर में मौजूद थे। वहीं पति अशोक प्रजापति काम पर गया हुआ था।
बहू के फांसी लगाने की सूचना मिलते ही गया प्रसाद तुरंत गांव पहुंचे और अनीता को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के पिता शिव प्रसाद भी बांदा जनपद के जसपुरा थाना क्षेत्र स्थित तारण गांव से मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता शिव प्रसाद ने बताया कि बेटी और दामाद के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। उन्होंने आशंका जताई कि किसी बात से नाराज होकर अनीता ने यह कदम उठाया होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
हमीरपुर में महिला ने सूने घर में फांसी लगाई:बेटे को दुकान भेजा, लौटने पर मां को फंदे पर देख बाबा को सूचना दी
















Leave a Reply