हरदा में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव:काशी एक्सप्रेस की चपेट में आया अज्ञात व्यक्ति, पहचान में जुटी पुलिस




हरदा जिले के टिमरनी रेलवे स्टेशन के पास सोमवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। यह घटना मुंबई की ओर से आ रही काशी एक्सप्रेस ट्रेन से हुई। मृतक की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, स्टेशन से करीब 200 मीटर पहले हरदा की तरफ के गेटमैन को एक महिला ने रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति के मृत पड़े होने की सूचना दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *