![]()
हरदा जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम हिवाला में सोमवार दोपहर एक 17 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजन उसे तुरंत फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान समर्थ पटेल के रूप में हुई है। वह मदनगोपाल बघेल का छोटा बेटा था। बताया गया है कि समर्थ पिछले चार महीने से अकोला में मानसिक बीमारी का इलाज करा रहा था। वह दो भाइयों में छोटा था। घटना के समय घर में थे मां और बड़ा भाई पुलिस के अनुसार घटना के समय समर्थ की मां और बड़ा भाई घर में नीचे मौजूद थे, जबकि उसके पिता किसी काम से खिरकिया गए हुए थे। कुछ देर बाद परिजनों को समर्थ के फांसी लगाने की जानकारी मिली। इसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मजदूर को जहरीले सांप ने डसा: हालत बिगड़ने पर भोपाल रेफर खेत में काम के दौरान पैर में काटा; साथी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे वहीं जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र की करताना चौकी अंतर्गत ग्राम इकडालिया में एक मजदूर को जहरीले सांप ने डस लिया। जानकारी के अनुसार खंडवा जिले के आशापुर के पास ग्राम मेंडापानी निवासी कालू पिता भालू को दाहिने पैर में सांप ने काट लिया। सर्पदंश के बाद उसके साथी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर भोपाल रेफर किया गया। साथियों ने बताया कि सांप के काटने के बाद से कालू को लगातार घबराहट हो रही थी।
Source link
हरदा में 17 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान:मानसिक बीमारी के चलते अकोला में चल रहा था इलाज, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया















Leave a Reply