![]()
हरदा नगर पालिका ने बुधवार को शहर के तीन स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। तहसीलदार राजेंद्र पंवार की मौजूदगी में नगर पालिका अमले ने जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण हटाए। कार्रवाई के दौरान पुल निर्माण में बाधक दुकानें और जर्जर क्वार्टर तोड़े गए। नगर पालिका अमले ने अजनाल नदी पर बन रहे गुप्तेश्वर मंदिर पुल के दूसरी ओर नार्मदीय ब्राह्मण समाज धर्मशाला के पास बनी दो दुकानों को हटाया। अधिकारियों के अनुसार ये दुकानें लंबे समय से पुल निर्माण कार्य में बाधा बन रही थीं। तीन तस्वीरों में देखिए कार्रवाई… अवैध कब्जे वाले 5 जर्जर क्वार्टर तोड़े नगर पालिका ने वार्ड नंबर 8 और वार्ड नंबर 1 में भी अतिक्रमण हटाया। यहां निराश्रित लोगों के लिए बनाए गए पुराने और जर्जर पांच क्वार्टरों को तोड़ा गया। इन क्वार्टरों पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। स्थानीय लोगों ने इन जर्जर मकानों में संदिग्ध गतिविधियां होने की शिकायत भी की थी। नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार ने बताया कि बारिश से पहले जर्जर मकानों और अवैध अतिक्रमणों को हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत हर बुधवार शहर के अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रशासनिक कार्रवाई से पहले स्वयं अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
Source link
हरदा में 3 जगहों से हटाया अतिक्रमण:गुप्तेश्वर मंदिर पुल निर्माण में बाधक दुकानें, पांच जर्जर क्वार्टर तोड़े गए















Leave a Reply