![]()
हरदोई में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने तीन महीने से मानदेय न मिलने के विरोध में मंगलवार को प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से मिशन निदेशक को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि 20 मई तक भुगतान नहीं हुआ तो 21 मई से ‘नो पे-नो वर्क’ नीति के तहत कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर संविदा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि लगातार काम करने के बावजूद वेतन न मिलना उनके साथ अन्याय है। कर्मचारियों ने बताया कि मानदेय न मिलने के कारण उन्हें परिवार चलाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की फीस, मकान का किराया और दैनिक खर्चों को पूरा करना मुश्किल हो गया है, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। ज्ञापन में कहा गया है कि एनएचएम संविदाकर्मी स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं और वे अपनी जिम्मेदारियां लगातार निभा रहे हैं। इसके बावजूद शासन स्तर पर उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर भुगतान नहीं हुआ तो जिले की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान जनपदीय कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।
Source link
हरदोई में एनएचएम कर्मियों को 3 माह से वेतन नहीं:काली पट्टी बांधकर काम किया, 21 मई से हड़ताल की चेतावनी















Leave a Reply