![]()
हरदोई में बलेनो कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मंगलवार देर शाम मौत हो गई। हादसे में मृतक के चाचा और चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बावन रोड पर कोतवाली शहर के सोमवंशी पुरवा के पास हुई। घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए चाचा को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बताया गया है कि बेहटा गोकुल थाने के तौकलपुर निवासी 54 वर्षीय दिनेश पुत्र बालस्टर का शहर में बावन चुंगी पर मकान बन रहा है। वे मंगलवार को अपने 28 वर्षीय पुत्र राजू के साथ मकान की देखरेख के लिए शहर आए थे। वहां गांव निवासी दिनेश का 34 वर्षीय भतीजा ललित कुमार मिश्रा भी भी मौजूद था। शाम को तीनों लोग बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। बावन रोड पर सोमवंशी पुरवा मजरा तत्यौरा के पास पहुंचते ही सामने से आ रही बलेनो कार ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में ललित कुमार मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चाचा दिनेश और चचेरा भाई राजू बुरी तरह घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके से कार छोड़कर चालक भाग गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मृतक ललित के परिवार में उनकी पत्नी स्वयंका के अलावा एक बेटी और एक बेटा है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link
हरदोई में बलेनो की टक्कर से बाइक सवार की मौत:चाचा-चचेरा भाई घायल, मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर















Leave a Reply