![]()
हरदोई में 21 मई को लेखपाल भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में कुल 3792 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं, जिनके लिए 9 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।यह परीक्षा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जा रही है। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संपन्न होगी। इन 9 परीक्षा केंद्रों में नघेटा रोड स्थित आरआर इंटर कॉलेज, मिल कॉलोनी स्थित गंगा देवी इंटर कॉलेज, लखनऊ चुंगी स्थित केन सोसायटी नेहरू पीजी डिग्री कॉलेज (सीएसएन), घंटाघर रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, एमजी मार्ग स्थित श्री वेणी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज, बड़ा चौराहा स्थित आर्यकन्या डिग्री कॉलेज, आर्यकन्या पाठशाला इंटर कॉलेज और सीतापुर रोड स्थित महाराणा प्रताप गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज शामिल हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की है। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में सुविधा प्रदान करने के लिए पुलिस ने केंद्रों के पते से संबंधित क्यूआर कोड जारी किए हैं। इसके अतिरिक्त, अन्य जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों की सहायता के लिए हरदोई रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टेशन पर हेल्प डेस्क केंद्र स्थापित किए गए हैं।
Source link
हरदोई में 21 मई को लेखपाल भर्ती परीक्षा:क्यूआर कोड स्कैन कर पहुंचे सेंटर, 9 केंद्रों पर 3,792 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड














Leave a Reply