![]()
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में याचिका पर सुनवाई के समय राज्य सरकार ने बताया है कि प्रदेश भर के स्कूल भवनों की सुरक्षा जांच का काम जल्द शुरू होगा। इसके साथ ही, स्कूलों के आसपास बढ़ते ट्रैफिक दबाव और अव्यवस्था को दूर करने के लिए भी प्रशासन और स्कूल प्रबंधन मिलकर योजना तैयार कर रहे हैं। सरकार ने न्यायालय को सूचित किया कि स्कूल भवनों की सुरक्षा जांच के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शीघ्र ही निरीक्षण कार्य शुरू कराया जाएगा, जिससे स्कूल भवनों की संरचनात्मक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यह जानकारी न्यायमूर्ति आलोक माथुर और न्यायमूर्ति बृजराज सिंह की खंडपीठ ने गोमती रिवर बैंक रेजिडेंट्स की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दी गई । न्यायालय ने सरकार से ट्रैफिक व्यवस्था पर एक विस्तृत प्लान भी मांगा है। सुनवाई के दौरान अपर महाधिवक्ता ने न्यायालय को बताया कि स्कूल प्रबंधन और सरकारी अधिकारियों के बीच यातायात व्यवस्था सुधारने के संबंध में दो चरणों में बैठकें हो चुकी हैं। इन बैठकों में स्कूलों के आसपास बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भीड़भाड़ कम करने को लेकर कई सुझावों पर चर्चा हुई है। राज्य सरकार ने न्यायालय को भरोसा दिलाया कि जल्द ही एक प्रभावी कार्ययोजना न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। इस पर न्यायालय ने सरकार को अतिरिक्त समय देते हुए मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई को तय की है।
Source link
हाईकोर्ट ने ट्रैफिक व्यवस्था पर मांगा विस्तृत प्लान:सरकार ने बताया, स्कूल भवनों की सुरक्षा जांच जल्द होगी














Leave a Reply