हाईकोर्ट में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी:मुख्य आरोपी के बाद महिला साथी भी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस




इंदौर हाईकोर्ट में सहायक क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। खुद को हाईकोर्ट स्टाफ बताकर बेरोजगार युवाओं से पैसे ऐंठने वाले गिरोह की तुकोगंज पुलिस ने जांच की तो मुख्य आरोपी के साथ उसकी महिला सहयोगी भी गिरफ्त में आ गई। आरोपी फर्जी नियुक्ति आदेश, सील और जॉइनिंग लेटर तैयार कर बेरोजगार युवाओं को शिकार बना रहे थे। टीआई जितेन्द्र चौहान के मुताबिक, 29 अप्रैल 2026 को स्वाति बाथम नाम की महिला ने तुकोगंज पुलिस को शिकायत दी थी कि लक्ष्मण मेहरा ने खुद को हाईकोर्ट का कर्मचारी बताकर सहायक क्लर्क की नौकरी दिलाने का झांसा दिया और 25 हजार रुपए लेकर फर्जी जॉइनिंग लेटर थमा दिया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने लक्ष्मण मेहरा से पूछताछ की तो ठगी में उसकी महिला साथी रिंकू चौहान पति प्रताप सेंगर निवासी कुलकर्णी नगर के शामिल होने का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे भी गिरफ्तार कर लिया। बेरोजगार युवाओं को देते थे झांसा आरोपी खुद को हाईकोर्ट स्टाफ बताकर प्रभाव जमाते थे। वे युवाओं को नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उनसे मोटी रकम वसूलते थे। इसके बाद उन्हें फर्जी आवेदन पत्र, नियुक्ति आदेश और जॉइनिंग लेटर तैयार कर सौंप देते थे। आरोपियों के पास से फर्जी हाईकोर्ट की सील और दस्तावेज भी मिले हैं, जिनका इस्तेमाल कर वे लोगों का विश्वास जीतते थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *