हाईटेक गौशाला में 1300 गौवंशों के लिए खास इंतजाम:चित्रकूट में भीषण गर्मी से बचाने शॉवर, पंखे और ठंडे शेड लगाए; 30 साल से जारी गौसेवा




भीषण गर्मी के बीच सतना जिले के चित्रकूट की एक गौशाला अपनी अनूठी व्यवस्था को लेकर चर्चा में है। सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा संचालित इस हाईटेक गौशाला में लगभग 1300 गौवंशों को गर्मी से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां गौवंशों की देखभाल परिवार के सदस्य की तरह की जा रही है। गौशाला में गौवंशों को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए आधुनिक शॉवर सिस्टम लगाया गया है। इस व्यवस्था के तहत गायों को समय-समय पर ठंडे पानी से नहलाया जाता है, जिससे उन्हें तेज धूप और उमस से काफी राहत मिलती है। इंसानों की तरह ठंडे पानी के शॉवर से स्नान करने के कारण गौवंश आराम महसूस करते हैं। शॉवर सिस्टम के अलावा, गौशाला में साफ-सफाई, पीने के स्वच्छ पानी और ठंडी हवा के लिए पंखों की भी विशेष व्यवस्था है। गौवंशों के रहने के स्थानों पर बड़े टीन शेड बनाए गए हैं, ताकि सीधी धूप का असर उन पर न पड़े। उन्हें पंखों के नीचे रखा जाता है, जिससे वे लू और गर्म हवाओं से सुरक्षित रह सकें। सदगुरु सेवा ट्रस्ट गौशाला की अध्यक्ष ऊषा जैन ने बताया कि सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट पिछले 30 वर्षों से लगातार गौसेवा का कार्य कर रहा है। वर्तमान में यहां लगभग 1300 गौवंशों की देखभाल की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि ट्रस्ट के डायरेक्टर स्वर्गीय पद्मश्री डॉ. वीके जैन ने अपने जीवनकाल में गौसेवा को हमेशा प्राथमिकता दी थी। उन्हीं की प्रेरणा से ट्रस्ट गौवंशों के लिए नई सुविधाएं विकसित कर रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *