हाईवे पर ‘मौत की सवारी’ का VIDEO:एक स्कूटर पर 6 लड़के, हाईवे पर तेज रफ्तार में जान जोखिम में डालकर सफर




मुज़फ़्फ़रनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर एक बार फिर ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में एक पुराने स्कूटर पर 6 किशोरों के बैठकर सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसे “मौत का सफर” करार देते हुए पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो जानसठ रोड ओवरब्रिज से बिलासपुर कट बाईपास के बीच का है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक जर्जर स्कूटर पर छह किशोर सवार हैं और हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के बीच बेखौफ होकर सफर कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि स्कूटर पर बैठे किसी भी किशोर ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। यह वीडियो उस समय रिकॉर्ड किया गया जब स्कूटर सवार जानसठ बाईपास से बिलासपुर कट की ओर जा रहे थे। हाईवे पर भारी वाहनों और तेज रफ्तार ट्रैफिक के बीच इस तरह की लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता देती नजर आई। फिलहाल वीडियो के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *