![]()
मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर शाम सड़क हादसे में मोपेड सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के बिलासपुर कट के पास उत्तराखंड रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान शेरनगर निवासी धर्म सिंह सैनी (60) के रूप में हुई है। वह गांव में परचून की दुकान चलाते थे। बताया गया कि धर्म सिंह शहर से दुकान का सामान लेकर मोपेड से घर लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े सात बजे बिलासपुर कट के पास हाईवे पार करते समय दिल्ली की ओर से आ रही रोडवेज बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही धर्म सिंह सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पर टीपी नगर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टीपी नगर चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि रोडवेज बस दिल्ली की दिशा से आ रही थी। इसी दौरान हाईवे पार कर रहे मोपेड सवार बस की चपेट में आ गए। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।
Source link
हाईवे पार करते समय बस ने बुजुर्ग को रौंदा:मुजफ्फरनगर में मोपेड सवार की मौत, दिल्ली-देहरादून हाईवे के बिलासपुर कट पर हादसा















Leave a Reply