![]()
दोस्तों के साथ वॉटर पार्क जा रहा हूं, यह कहकर बेटा गया था, शाम को उसकी नदी में लाश मिली है। मेरे बेटे ने इस साल 10वीं में स्कूल टॉप किया है। इसके बाद उसने बोला था कि अब सारे सपने पूरा करूंगा। उसकी नदी में लाश मिली है। उसकी मारपीटकर हत्या की गई है। इसके बाद लाश नदी में फेकी गई है। मुझे इंसाफ चाहिए। गोरखपुर में हाई स्कूल टॉपर अंश मौर्या का हंगामे के बाद शनिवार शाम को राजघाट में अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले पोस्टमार्टम के बाद जब देर शाम झंगहा के पांडेय टोला में अंश का शव पहुंचा तो ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। अंतिम संस्कार करने से भी मना कर दिया। इस सूचना पर कोतवाली सीओ ओंकार तिवारी और रामगढ़ताल एसओ अतुल श्रीवास्तव फोर्स के साथ पहुंचे। करीब एक घंटे तक समझाने के बाद भीड़ शांत हुई। इसके बाद मां की लिखी तहरीर ली गई। जिसकी जांच कर पुलिस अधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर शव को राजघाट ले जाया गया। राजघाट में ही देर शाम अंश का अंतिम संस्कार किया गया। मां ने तहरीर देकर दोस्तों पर लगाया आरोप अंश की मां प्रतिमा मौर्या ने तहरीर में लिखा है कि झंगहा में किराए का कमरा लेकर बच्चों के साथ रहती हूं। यहां रहकर बच्चों का आदित्या पब्लिक स्कूल में पढ़ाती थी। 21 मई को सुबह 10:30 बजे बेटे अंश ने बोला कि मेरे दोस्त वॉटर पार्क जाने के लिए बुला रहे हैं। मुझे 50 रुपये दे दो। प्रतिमा ने अंश को 50 रुपये दिए। शाम 5 बजे तक अंश न लौटने पर उन्होंने उसके मोबाइल पर कॉल किया। तब मोबाइल स्वीच ऑफ बताने लगा। 5:26 बजे झंगहा थाने से प्रतिमा के पास फोन आया। उन्हें पुलिस ने बताया कि आपका बेटा अंश डूबकर मर गया है। प्रतिमा ने आरोप लगाया है कि गौरी घाट से लगभग 1.5 किमी दूरी पर मेरे बेटे की मारपीटकर हत्या की गई है। इसके बाद उसे नदी में फेक दिया गया है। उसके कपड़े और चप्पल अलग-अलग जगहों पर छिपाए गए थे। अभी तक मेरे बेटे का मोबाइल नहीं मिला है। मुझे पूरी उम्मीद है कि मोबाइल में काफी कुछ छिपा है। इसलिए उसका मोबाइल कहीं ले जाकर नष्ट किया गया है। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… झंगहा में दोस्तों के साथ राप्ती नदी में नहाने गए 11वीं के छात्र अंश मौर्या की डूबने से मौत हो गई। गुरुवार को वह अपने पांच दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। डूबने के बाद दोस्त वहां से भाग गए। पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो किशोर के कपड़े नदी किनारे पड़े मिले। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची। देर रात तक किशोर की तलाश की गई, लेकिन उसे खोजने में सफलता नहीं मिली। शुक्रवार सुबह 7 बजे से दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। दोपहर करीब 1 बजे एसडीआरएफ ने नदी से शव बरामद किया। यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर झंगहा थाना क्षेत्र में हुआ। किशोर की पहचान अंश मौर्या (16) के रूप में हुई है। वह झंगहा के आदित्य पब्लिक स्कूल में 11वीं का छात्र था। उसने 10वीं में स्कूल टॉप किया था। उसके 91% थे। मां ने आरोप लगाया कि अंश पढ़ाई में टॉपर था, इसलिए उसके दोस्त उससे ईर्ष्या करते थे। उन्होंने उसे डुबोकर मार डाला। देखिए तस्वीरें… पंजाब में काम करते हैं पिता रामगढ़ताल थानाक्षेत्र के महेवा के रहने वाले राम प्रवेश मौर्या पंजाब में टाइल्स के कांट्रैक्टर हैं। राम प्रवेश की ससुराल झंगहा के रामनगर में ससुराल है। चूंकि, वह पंजाब में रहते हैं इसलिए उनकी पत्नी प्रतिमा मौर्या अपने दो बच्चों अंश और अरुष के साथ मायके में ही रहकर पढ़ाती है। मां प्रतिमा ने बताया- मेरा बेटा अंश हाईस्कूल की परीक्षा में स्कूल टॉप किया था। गुरुवार दोपहर उसके 5 दोस्त घर आए थे। वह उनके साथ घर से निकला था। शाम करीब 3 बजे मोबाइल पर सूचना मिली कि अंश राप्ती नदी में डूब गया है। सूचना के बाद मां और अन्य परिजन दौड़े भागे राप्ती नदी तट पर पहुंचे। देखा नदी किनारे अंश के कपड़े और चप्पल पड़े हैं। उसके दोस्त भी वहां नहीं थे। परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एसडीआरएफ टीम पहुंची। अंश की तलाश शुरू हुई। उधर, मां से पूछताछ के बाद पुलिस की एक टीम अंश के दोस्तों को भी उनके घरों से लेकर आई। रात हो जाने पर SDRF नहीं कर पाई रेस्क्यू एसडीआरएफ की एक टीम ने नदी में देर शाम तक अंश को तलाशा लेकिन उसका कहीं अता पता नहीं चल सका। चूंकि, अंधेरा घिरने से सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें आने लगी तो उसे रोक दिया गया। शुक्रवार सुबह 7 बजे से एनडीआरएफ ने फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब छह घंटे की तलाश के बाद दोपहर करीब 1 बजे अंश की डेडबॉडी मिली। अंश का शव मिलते ही मां प्रतिमा दहाड़ें मारकर रोने लगी। भाई अरुष का भी रो-रोकर बुरा हाल था। पिता भी पहुंचने वाले थे। पुलिस ने दोस्तों से की पूछताछ उधर, मां ने अंश के दोस्तों पर डूबोकर मारने का आरोप लगाया है। मां के आरोप के बाद पुलिस ने सभी 5 दोस्तों से पूछताछ की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वे पूछताछ में सही-सही जवाब नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह कपड़े पहनकर ही नदी में गहरे उतरा तो डूबने लगा। हम लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन वह डूब गया। जबकि पुलिस ने झाड़ियों से अंश का कपड़ा बरामद किया है।
Source link
हाई स्कूल टॉपर वॉटर पार्क गया, नदी में लाश मिली:गोरखपुर में मां बोली- मेरा बेटा 50 रुपये लेकर गया था, दोस्तों ने पीटकर मार डाला
















Leave a Reply