हाई स्कूल में चौथी बार चोरी 2 किशोर समेत 3 गिरफ्तार



भास्कर न्यूज| जांजगीर जिले के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मड़वा में लगातार हो रही चोरियों पर आखिरकार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चौथी बार स्कूल में चोरी करने पहुंचे आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दो नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पकड़ा है और उनके कब्जे से टीवी, लैपटॉप, प्रोजेक्टर सहित करीब 80 हजार रुपए का चोरी का सामान बरामद किया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। स्कूल के एक शिक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15 मई की शाम स्टाफ ने स्कूल बंद कर दिया था। 18 मई की सुबह प्राचार्य ने सूचना दी कि स्कूल का ताला टूटा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर कार्यालय का सामान बिखरा मिला। प्राचार्य कक्ष, प्रयोगशाला और स्टाफ रूम के ताले टूटे थे। स्टाफ रूम से टीवी, प्रोजेक्टर और कार्यालय से लैपटॉप गायब था। लैब और अन्य कक्षों में भी तोड़फोड़ की गई थी। सूचना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। स्कूल में इससे पहले भी तीन बार चोरी हो चुकी थी, जिससे प्रबंधन और ग्रामीणों में नाराजगी थी। हर बार चोर ताला तोड़कर सामान ले जाते थे और फरार हो जाते थे। मामले की जांच के लिए पुलिस की टीम गठित की गई। जांच के दौरान उमेश बंजारे उर्फ ननकी (22) निवासी औराईकला, चौकी नैला का नाम सामने आया। पूछताछ में उसने अपने दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर पूरा चोरी का सामान बरामद कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *