![]()
हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मेंडू में कल देर रात 19 वर्षीय विवाहिता अनीशा पत्नी राजमोहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया, जहां से उसे आगरा रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। ससुराल पक्ष ने जिला अस्पताल में बताया कि अनीशा ने तेजाब पी लिया था, जिसके कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। जिला अस्पताल से उसे रात में ही आगरा रेफर किया गया था, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।अनीशा की शादी करीब एक साल पहले राजमोहन से हुई थी, जो सिलाई का काम करता है। उसका मायका फिरोजाबाद के मक्खनपुर में है। सूचना मिलने पर अनीशा के मायके पक्ष के लोग भी आज हाथरस पहुंचे। उन्होंने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर अनीशा को जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Source link
हाथरस में नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत:मायके वालों ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाया, एक साल पहले हुई थी शादी















Leave a Reply