![]()
हाथरस के सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र में रविवार की सुबह एक युवक ने बहन से कहासुनी के बाद आत्महत्या कर ली। उसका शव गांव के बाहर एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र राधेश्याम के रूप में हुई है, जो एटा के तालिमपुर खेरिया गांव का निवासी था। कहासुनी के बाद की आत्महत्या पुष्पेंद्र अपनी बहन पूजा के यहां सिकंद्राराऊ के नगला मसंद गांव आया हुआ था। वह सूरत में कढ़ाई का काम करता था और अविवाहित था। बताया गया है कि दो दिन पहले ही पूजा के देवर की शादी हुई थी। चाबी को लेकर हुआ था विवाद पूजा के अनुसार शनिवार देर शाम पुष्पेंद्र ने उससे बाइक की चाबी मांगी थी। पूजा ने उसे चाबी देने से मना कर दिया, क्योंकि पुष्पेंद्र तेज गति से बाइक चलाता था। इस बात पर पुष्पेंद्र नाराज होकर वहां से चला गया था। ग्रामीणों ने पेड़ से लटका देखा शव रविवार की सुबह ग्रामीणों ने पुष्पेंद्र का शव गांव के बाहर एक पेड़ से लटका देखा। सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले में आगे की जांच पड़ताल कर रही है। मृतक के परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए हैं।
Source link
हाथरस में युवक ने की आत्महत्या:बाइक की चाबी न मिलने पर था नाराज, पेड़ से लटका मिला शव; मौके पर पहुंची पुलिस















Leave a Reply