हाथरस में युवक पर बाइक सवारों ने की फायरिंग:पुरानी रंजिश में हाथ में लगी गोली, हायर सेंटर रेफर किया गया




हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेडू में पुरानी रंजिश के चलते सोमवार देर रात एक युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इस हमले में 31 वर्षीय नीरज पुत्र बिशन स्वरूप के हाथ में गोली लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक पर आए आरोपियों ने नीरज को घेर लिया और तमंचे से उस पर गोली चला दी। नीरज ने खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन गोली उसके हाथ में जा लगी। पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल नीरज को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। हाथरस जंक्शन के कोतवाली प्रभारी ललित शर्मा ने बताया कि यह मामला संदिग्ध प्रतीत होता है और इसकी गहन जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *