![]()
हाथरस के सिकंदराराऊ में देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा सिकंदराराऊ-एटा मार्ग पर ग्राम टोली के निकट नेशनल हाईवे पर हुआ, जब एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो कार ने सड़क किनारे चल रहे दो लोगों को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, एटा की ओर जा रही स्कॉर्पियो कार का चलते समय अचानक एक पहिया निकल गया। पहिया निकलते ही वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए रॉन्ग साइड में पहुंच गया और सड़क किनारे जा रहे दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। दोनों घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया, जहां एक व्यक्ति ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दूसरे की हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला चीला निवासी 30 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र रामवीर सिंह के रूप में हुई है। घायल सुनील कुमार भी इसी गांव का निवासी है। दोनों अपने खेत में पानी लगाकर वापस लौट रहे थे। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा… पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो पूरी तरह अनियंत्रित हो गई थी और उसका एक पहिया अलग हो गया था। बताया जा रहा है कि वाहन में तीन युवक सवार थे। पुलिस ने स्कॉर्पियो समेत तीनों युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
Source link
हाथरस में सड़क हादसे में युवक की मौत:स्कॉर्पियो का पहिया निकलने से हुआ हादसा, एक घायल
















Leave a Reply