![]()
हाथरस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. राजीव रॉय ने आज विभिन्न सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान हसायन, महौ और हाथरस जंक्शन स्थित केंद्रों पर कई अनियमितताएं पाई गईं, जिनमें कर्मचारियों की अनुपस्थिति और साफ-सफाई की कमी प्रमुख थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) हसायन में उपस्थिति पंजिका के अवलोकन पर डॉ. रूपेश (चिकित्साधिकारी आरबीएसके) और डॉ. शबनम (एलएमओ आरबीएसके) 21 व 22 मई को अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा, रवि कुमार और विनीत कुमार 20 से 22 मई तक गैरहाजिर मिले। केंद्र पर साफ-सफाई की स्थिति असंतोषजनक थी और बिजली आपूर्ति बाधित पाई गई। शौचालयों और ऑपरेशन थिएटर (OT) की साफ-सफाई भी खराब थी। सीएमओ ने उपस्थित स्टाफ को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक, हसायन को अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने और केंद्र व शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का आदेश दिया गया। अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन आहरण पर रोक लगा दी गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) महौ के निरीक्षण के दौरान भी कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इनमें डॉ. बीएन अवस्थी, डॉ. अभिषेक राघव, प्रियंका कुमारी, गौरव वर्मा, महेश कुमार, हरिओम, विष्णु कुमार और दुरगेश कुमार गौतम आज अनुपस्थित थे। डॉ. सूफिया केसर, डॉ. हीना मुख्तयार, विनीता शर्मा और नीरज 21 व 22 मई को अनुपस्थित पाए गए। रोहिताश कुमार (एलटी) 11 से 22 मई तक गैरहाजिर थे। यहां भी साफ-सफाई व्यवस्था असंतोषजनक पाई गई। सीएमओ ने तत्काल सफाई कराने और हीट वेव रूम में कूलर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अनुपस्थित कर्मचारियों के अनुपस्थिति दिनांक के वेतन आहरण पर भी रोक लगा दी गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) हाथरस जंक्शन के निरीक्षण में मुस्ताक खां (एचएस) 21 व 22 मई को, अमन कुमार (स्वीपर-कम-चौकीदार) विगत माह से और हेमलता कुमारी (स्वीपर-कम-चौकीदार) आज गैरहाजिर मिलीं। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक, महौ को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हाथरस जंक्शन पर लेबर रूम के फर्श की मरम्मत कराने और अनुपस्थित स्टाफ से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। मुस्ताक खां, अमन कुमार और हेमलता कुमारी के अनुपस्थिति अवधि के वेतन आहरण पर भी रोक लगा दी गई है।
Source link
हाथरस में CMO ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण:हाथरस जंक्शन पर कई डॉक्टर और कर्मचारी गैरहाजिर, वेतन रोकने के दिए निर्देश















Leave a Reply